फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती नाले का पुनर्निर्माण नहीं होने पर कालेश्वर मंदिर क्षेत्र के नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के वार्ड-8 के कालेश्वर मंदिर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त बरसाती नाले का पुनर्निर्माण नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त किया । मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने नगर पालिका कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए क्षतिग्रस्त नाली का जल्द निर्माण कराने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि कालेश्वर गैर नामे तोक में निर्मित बरसाती नाला कुछ सालों पहले दैवीय आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके पुनर्निर्माण के लिए 2017 में सिंचाई विभाग ने एक करोड़ 38 लाख की लागत से कार्य भी शुरू किया था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के विरोध के चलते यह कार्य बंद कर दिया गया। जिसके बाद से ही हर मानसून सीजन में क्षेत्र के करीब पांच सौ परिवारों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों के अलावा कालेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। नाली का पुनर्निर्माण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालो में अवतार सिंह परमार, खुशपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, सरोप सिंह, विजयराज सिंह, कल्याण सिंह, मनोज सिंह, शांति प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें