फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन के कारणों व उनके समाधान को लेकर ठोस कार्य करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों से हो रहे पलायन को लेकर मंगलवार को जिला सभागार में बैठक की गई। जिसमें जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को पलायन के कारणों व इसके समाधान को लेकर कार्य करने के निर्देश दिए। जिसके लिए उन्होंने एक समिति का गठन कर चिह्नित गांवों का अवलोकन करने को कहा। ताकि पलायन रोकने के लिए वृहद कार्य योजना तैयार की जा सके। उन्होंने गांवों में इंटरनेट व मोबाइल नेटवर्क, खेलों को बढ़ावा देने, सार्वजनिक स्थानों में टीवी लगाने के साथ ही अतरिक्त गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, पेयजल आदि बुनियादी संसाधनों के साथ ही विभागीय योजनाएं भी लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर परियोजना निदेशक आरएस रावत, सीवीओ डॉ. प्रलंयकरनाथ, जिला कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सचिन कुमार, लीड बैंक अधिकारी बीएस तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें