वर्ष 2001 में चिन्यालीसौड़ के शक्तिपुरम कॉलोनी में कला संकाय में खुले महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं संचालित नहीं हो रही थी। महाविद्यालय प्रशासन ने 2015-016 में पैनल द्वारा विद्यालय का निरीक्षण करवाकर राज्यपाल को विज्ञान स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा था, परंतु विज्ञान संकाय की पुस्तकें और अध्यापकों की कमी के चलते स्वीकृति प्रदान नहीं की गई।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि शासन ने जंतु विज्ञान, गणित और भौतिक विज्ञान व अंग्रेजी के चार अतिथि प्राध्यापक भेजे हैं। कक्षाएं संचालित न होने पर उन्हें पीजी कॉलेज उत्तरकाशी संबंध कर दिया है। नए सत्र में बीएसी कक्षाएं संचालित होने की पूरी प्रक्रिया शीघ्र आरंभ होगी।