फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर रोगों से ग्रस्त बच्चों को होगा निशुल्क उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आंख, कान, हृदय आदि की गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। डीएम डा. आशीष चौहान ने गंभीर रोगों से ग्रस्त बच्चों को चिह्नित कर शीघ्र उनके उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ने स्वास्थ्य महकमे की बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि गरीब तबके के बच्चे जो आंगनबाड़ी और विद्यालयों में पढ़ रहे हैं और आंख, कान, हृदय संबंधी गंभीर रोगों से ग्रस्त हैं, उनका निशुल्क उपचार कराया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी विकास खंडों से ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उनकी सूची उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने दिल की बीमारी से ग्रस्त बच्चों को 15 दिन के भीतर टेकअप कर इलाज के लिए हायर सेंटर देहरादून रेफर करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 20 दिसंबर को मोरी में नेत्र चिकित्सा शिविर लगाकर बच्चों की आंखों का परीक्षण एवं उपचार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीपी जोशी, एसीएमओ डा. सीएस रावत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें