उत्तरकाशी। इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बौन में एडवांस्ड स्टैटिस्टिकल कंप्यूटिंग एवं आर के माध्यम से दृश्यांकन विषय पर विशेष ऑफलाइन व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा की सहायक प्राध्यापक डॉ. मेघा राठी मौजूद रहीं। उन्होंने इंजीनियरिंग के छात्रों को आधुनिक डेटा विश्लेषण और आर प्रोग्रामिंग की उपयोगिता से अवगत कराया।
संस्थान के प्रोग्रामिंग क्लब की ओर से आयोजित इस व्याख्यान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. राठी ने डेटा विश्लेषण, सांख्यिकीय गणना और डेटा विजुअलाइजेशन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे तेजी से उभरते क्षेत्रों में इन तकनीकों की अहम भूमिका है। सोसाइटी हेड अंकित पंवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं टेक्निकल सोसाइटी के समन्वयक आयुष भट्ट और त्रिलोक राणा ने व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया। इस मौके पर सांस्कृतिक एवं विरासत समिति की छात्रा प्रभारी सृष्टि असवाल भी मौजूद रहीं। संवाद