उत्तरकाशी। शनिवार को बाल श्रम के खिलाफ जिला टास्क फोर्स उन्मूलन टीम की ओर से बस स्टैंड, कोर्ट रोड व मुख्य बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों, दुकानों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर बाल श्रमिकों की उपस्थिति की जांच की गई।
अधिकारियों ने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक अपराध है और इसके विरुद्ध समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं भी बाल श्रम होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें। अभियान में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोनिका चिलवाल, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी रघुवीर बिष्ट, पमिता थपलियाल, बृजमोहन रावत, अनूप रतूड़ी, सीमा चौहान, विजय पाल, सुनयना भट्ट, नवीन रावत, डॉ. शैलेंद्र, राम प्रकाश रावत आदि मौजूद रहे। संवाद