फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: तिलाड़ी कांड के शहीदों को नमन कर किया याद

Sat, 30 May 2026 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर किया गया सम्मानित
विज्ञापन

बड़कोट। तिलाड़ी शहीद दिवस के अवसर पर शनिवार को तिलाड़ी स्थित शहीद स्मारक पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रवांई-जौनपुर क्षेत्र के उन अमर सेनानियों को याद किया गया जिन्होंने अपने हक-हकूकों और जनाधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक तिलाड़ी कांड में प्राणों की आहुति दी थी।
नगर पालिका परिषद बड़कोट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं पत्रकारिता दिवस पर क्षेत्र के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि किसी भी विवाद या समस्या के समाधान के लिए संवाद सबसे प्रभावी माध्यम है। संवादहीनता और आपसी तालमेल की कमी ही कई बार जनांदोलनों का कारण बनती है। विधायक संजय डोभाल ने कहा कि तिलाड़ी कांड के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल ने कहा कि तिलाड़ी शहीद स्थल क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए वृहद स्तर पर कार्य योजना तैयार की जा रही है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, विशालमणि रतूड़ी, एसएचओ सुभाष चंद्र, तहसीलदार रेनू सैनी, एसआई विरेंद्र सिंह पंवार, ईओ उमेश सुयाल, कपिल देव रावत, मुकेश टम्टा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


तिलाड़ी शहीद दिवस पर उठाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग

बड़कोट। तिलाड़ी शहीद दिवस पर प्रदेशभर से पहुंचे शिक्षक व कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने तिलाड़ी में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को प्रमुखता से उठाया। प्रदेश अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि तिलाड़ी के शहीदों ने जनता के अधिकारों और न्याय के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें