फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक दफ्तरों पर प्रधानों ने जड़ा ताला

Mon, 26 Sep 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
नौगांव में लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रधानों ने छह सूत्री मांगों को लेकर जिलेभर में ब्लाक कार्यालयों पर तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रधानों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।       
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के सभी विकास खंडों में प्रधान एकत्र हुए और बीडीओ कार्यालय में तालाबंदी कर मांगों केे लेकर हुंकार भरी। प्रधानों ने सीएम को ज्ञापन प्रेषित प्रधानों को दस हजार मानदेय, 14वें वित्त एवं राज्य वित्त का आहरण पूर्व की भांति करने, पंचायतों को मिलने वाली राज्य वित्त की धनराशि में कटौती न करने, ग्राम पंचायत की खुली बैठकों में प्रस्तावित योजनाओं को ही मनरेगा में शामिल करने की मांग की।

तालाबंदी करने वालों में प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरवीर परमार, जिलाध्यक्ष धीरज शाह, राकेश बिष्ट, अनिल रावत आदि शामिल थे। उधर, नौगांव में प्रधान संगठन के अध्यक्ष नयन सिंह बर्तवाल, चिन्यालीसौड़ में नत्थी सिंह भंडारी, पुरोला में किशन सिंह रावत व मोरी में प्रहलाद सिंह रावत के नेतृत्व में प्रधानों ने ब्लाक कार्यालयों पर तालाबंदी कर धरना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें