भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरिमोहन नेगी और प्रदेश सहसंयोजक संतोष नेगी के उत्तरकाशी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नगर में जुलूस निकालने के साथ ही संगठन की गतिविधियां तेज करने पर चर्चा की गई।
भाजपा प्रांतीय नेतृत्व में हरिमोहन नेगी को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष और युवा भाजपा नेता संतोष नेगी को मोर्चा में प्रदेश सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। मनोनीत होने के बाद इन नेताओं के पहली बार उत्तरकाशी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बस अड्डे से नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जुलूस निकाला गया। इसके बाद इन पदाधिकारियों ने लोनिवि निरीक्षण भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों को बढ़ावा देने और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। इस मौके पर रजनेश चौहान, कन्हैया रमोला, अमित सेमवाल, जयचंद रावत, गौतम रावत, छात्र संघ अध्यक्ष गणेश राणा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।