उत्तरकाशी के संग्राली गांव में पौधरोपण के लिए पहुंचे आईटीबीपी के जवान।
- फोटो : UTTER KASHI
आईटीबीपी 35वीं वाहिनी के हिमवीरों ने संग्राली गांव एवं आसपास के क्षेत्र में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। महिडांडा स्थित आईटीबीपी 35वीं वाहिनी के सेनानी अशोक बिष्ट के नेतृत्व में आईटीबीपी के 40 अधिकारी एवं जवान सोमवार को संग्राली गांव पहुंचे। सेनानी अशोक बिष्ट ने बताया कि इस बार वाहिनी ने दस हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है, जिसमें वरुणावत के महिडांडा सहित आसपास के क्षेत्र में पौधे रोपे जा रहे हैं।