भाजपा ने बनचौरा व श्रीकोट शक्तिकेंद्र पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि विकास कार्यों के बल पर प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सम्मेलन में पहुंचे यमुनोत्री विधायक रावत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कहा कि चारधामों को रेल लाइन से जोड़ने, ऑलवेदर रोड जैसे विकास के कार्य भी हो रहे हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय बडोनी, ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र कोहली, रविंद्र भंडारी, राजेंद्र पंवार, श्याम लाल जोशी, इंद्रपाल, सोहन लाल, गणेश लाल, मनोरमा जोशी, जीत लाल, आरती राणा, बलबीर रावत, रघुवीर चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद