उत्तरकाशी। जिला अस्पताल में आयुष्मान भव पखवाड़े का शुभारंभ गंगाेत्री विधायक सुरेश चौहान व डीएम अभिषेक रूहेला ने आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी वितरित की।
रविवार को जिला अस्पताल में आयुष भव पखवाड़े के तहत आयोजित रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया। सीएमओ डॉ. आरसीएस पंवार ने कहा कि पखवाड़े के तहत 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सभी चिकित्सा इकाइयों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 104 लोगों ने रक्तदान के लिए ई-रक्तदान कोष में पंजीकरण कराया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. बीएस रावत, डॉ. पीएस पोखरियाल, डाॅ. अदिति बिष्ट, लोकेंद्र बिष्ट, सुधा गुप्ता, हरदेव राणा, अनिल बिष्ट, मनोज नौटियाल, प्रदीप चौहान मौजूद थे। संवाद