फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: इलाज में लापरवाही बरतने पर पशु चिकित्साधिकारी का जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की शिकायत पर की कार्रवाई
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने बड़ेथी गांव में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने पशुओं के उपचार में लापरवाही बरतने की शिकायत पर पशु चिकित्साधिकारी का जवाब तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही विभाग को गांव में चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए।
बीते शनिवार देर शाम डुंडा तहसील के बड़ेथी गांव स्थित जगन्नाथ मंदिर चौक में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में डीएम अभिषेक रूहेला की मौजूदगी में विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। साथ ही ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रामप्यारी देवी, प्रताप सिंह राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष शांता देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष अभिषेक, राम लाल, सिद्धराम ने जन समस्याएं रखी। बताया कि क्षेत्र में लंपी बीमारी से कई गायों की मौत हो चुकी है। इस पर डीएम ने पशु चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही पशुओं के उपचार व टीकाकरण के लिए सोमवार से पशुपालन विभाग को गांव में शिविर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम चतर सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, सीईओ सीएन काला, सीएचओ डॉ. डीके तिवारी, डीएसओ संतोष भट्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें