फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के खुलासा नहीं होने से गुस्साए लोगों ने थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा नहीं किए जाने पर स्थानीय निवासियों ने थाने के घेराव की चेतावनी दी है। यहां सीएचसी में तैनात फार्मेसिस्ट के घर से चोरों ने 25 लाख से अधिक के गहनों पर हाथ साफ किया, जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

सीएचसी चिन्यालीसौड़ में तैनात फार्मेसिस्ट विनोद सिंह नेगी के घर से चोरों ने 25 लाख से अधिक के गहनों पर हाथ साफ किया था। इस संबंध में 18 जुलाई को थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। विनोद नेगी ने बताया कि बीते दो अगस्त को वह परिवार सहित अपने घर देहरादून गए थे। वहां से लौटे तो देखा कि चिन्यालीसौड़ आवास के मुख्य गेट व कमरे का ताला टूटा हुआ है। कमरे से चोरों ने घर में रखे गहनों पर हाथ साफ कर लिया था। विनोद नेगी ने बताया कि घर में उनकी पत्नी व बेटी की शादी के लिए बनाए गए गहने रखे थे, जिनकी कीमत 25 लाख से अधिक थी। घटना के डेढ़ माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। रविवार को विनोद नेगी व स्थानीय निवासियों ने थाना पुलिस को ज्ञापन सौंप 15 दिनों के भीतर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में डा. विजय बडोनी, डीएस नेगी, लक्ष्मी उनियाल, दीपा नेगी, रोशनी देवी, मनोज कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें