फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी फाइनेंस कंपनियों पर धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के व्यापारियों ने दो निजी फाइनेंस कंपनियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहसील प्रशासन व पुलिस से शिकायत की है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उक्त दोनों फाइनेंस कंपनियां उनका पैसा नहीं लौटा रही हैं। उन्हें गुमराह किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को पालिका क्षेत्र के व्यापारियों ने क्षेत्र में संचालित हो रही दो निजी फाइनेंस कंपनियों की शिकायत तहसील प्रशासन व पुलिस से की। व्यापार सभा अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी व महामंत्री धनवीर रावत ने कहा कि बड़ी संख्या में व्यापारियों ने इन फाइनेंस कंपनियों में आरडी के तहत पैसा जमा कराया था लेकिन अब जब व्यापारियों को पैसे की जरूरत है तो फाइनेंस कंपनियां पैसे नहीं दे रही हैं। व्यापारी कई बार उक्त फाइनेंस कंपनियों से पैसा लौटाने की मांग कर चुके हैं। व्यापारियों ने उक्त फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बार कार्रवाई नहीं की गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि व्यापारियों की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शिकायत करने वालों में राजेश उनियाल, जयदेव सिंह राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें