फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: हड़ताल के कारण सभी सरकारी बैंक रहे बंद, लोग दिखे परेशान

Tue, 27 Jan 2026 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद में मंगलवार को सभी सरकारी बैंक बंद रहे। बैंकोंं की हड़ताल के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बैंकों में अपने कामकाज के लिए पहुंचे, लेकिन हड़ताल के कारण ताला लटका होने पर मायूस होकर वापस लौटे। जिलेभर में सभी सरकारी बैंकों में मंगलवार को हड़ताल से कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने मंगलवार को हड़ताल बुलाई थी, जिस जिसके कारण सभी बैंक बंद रहे। बैंक हड़ताल का असर निजी बैंकों पर कम दिखा, लेकिन जिले के सभी इलाकों के सरकारी बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा। हड़ताल का सबसे अधिक असर सरकारी बैंक जैसे भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आदि की शाखाओं में दिखा।
बैंक हड़ताल सिर्फ मंगलवार को रही, लेकिन सभी बैंक पिछले तीन दिन से बंद हैं। 24 जनवरी को चौथा शनिवार को होने से बैंक बंद था। उसके बाद रविवार और फिर सोमवार को गणतंत्र दिवस को अवकाश था। ऐसे में एटीएम लगभग खाली हैं और उनको भरा नहीं गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहरों और ग्रामीण इलाकों के एटीएम से नकदी मिलना मुश्किल रहा। जिससे लोग परेशान दिखे। बैंक यूनियंस बीमा सेक्टर और केंद्रीय विभागों की तरह सभी शनिवार को अवकाश देने यानी 5 दिन बैंकिंग कामकाज की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें