फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षा का मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाबेला मिस उत्तराखंड 2021 प्रतियोगिता के लिए भटवाड़ी ब्लाक के मानपुर गांव निवासी आकांक्षा भट्ट का चयन हुआ है। प्रतियोगिता के लिए राज्य के प्रत्येक जनपद से एक-एक प्रतियोगी को चुना गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय ओएफडी देहरादून में 12वीं की छात्रा आकांक्षा भट्ट के पिता विजय मोहन भट्ट का अपना व्यवसाय है, जबकि मां रचना भट्ट गृहणी है। उनका परिवार हाल में देहरादून में ही निवास कर रहा है। 16 वर्षीय आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए दून में ही ऑडिशन दिया था, जिसके बाद लाबेला की ओर से उसके सोशल मीडिया पेज के माध्यम से उन्हें प्रतियोगिता में अपने चयन की जानकारी मिली। कहा कि उन्हें फुटबाल खेलना, एक्टिंग व किताबें पढ़ने का शौक है। मिस उत्तराखंड के साथ वह आगे चलकर मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करना चाहती है। बेटी के मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता में चयन की खबर से परिवार में खुशी का माहौल है। आकांक्षा के पिता विजयमोहन का कहना है कि उन्होंने बेटियों को जीवन में अपना लक्ष्य बनाने के लिए पूरी आजादी दी है। कहा कि उनकी बेटी यह प्रतियोगिता जीतती है, तो उन्हें बहुत खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें