उत्तरकाशी कलक्ट्रेट में धरने पर बैठी पार्ट टाइम दाइयों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे एटक के जि?
- फोटो : UTTER KASHI
मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर पार्ट दाइयों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। सोमवार को ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन (एटक) ने आंदोलित दाइयों को समर्थन दिया। साथ ही सरकार से उनकी मांग का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की।
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठी दाइयों को एटक के जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद भट्ट समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी परंपरागत दाइयों को 400 मानदेय दिया जा रहा है। दाइयां लंबे समय से सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने वर्तमान समय में आसमान छूती महंगाई में दाइयों को मिलने वाले मानदेय को ऊंट के मुंह में जीरे के समान बताया। साथ ही उनका मानदेय बढ़ाकर 21 हजार रुपये करने की मांग की। धरना देने वालों में कमला पैन्यूली, रुक्मिणी, रुकमा, गणेशी, स्वराजी, चंद्रा देवी, बलमा देवी, चांफुली देवी, अतरा देवी और समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता जीत सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य अरविंद लाल शामिल थे। संवाद