फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगोरी के बाद अब झाला के बगीचों में भड़की आग

Tue, 27 Dec 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
हर्षिल बगोरी के जंगलों में कुछ इस तरह लगी है आग। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर बीडी सिगरेट से भड़की आग से हर्षिल हेलीपैड के सामने बगीचे में कई सेब के पेड़ झुलस गए हैं। इधर, बगोरी से जंगल की ओर फैली आग अब सात किमी दूर मोरिया सौड़ की चोटी से होते हुए क्यारकोटी की ओर फैलने लगी है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर 12.30 बजे लगी आग को बुझाने के लिए वनकर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बिजेंद्र सिंह के मकान को आग की चपेट में आने से तो बचा लिया था, लेकिन सेब के पेड़ों को नहीं बचा पाए।

इधर, बगोरी के फायरिंग रेंज से भड़की आग ऊपर पहाड़ी से बढ़कर अब मोरियासौड़ की पहाड़ी की पीछे की ओर भी फैलने लगी है। लमखाका पास पोस्ट से हर्षिल की ओर आए आईटीबीपी के जवानों से आग का फैलाव व क्यारकोट की ओर बढ़ने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़ी चट्टानी हिस्से वाली पहाड़ी से गिर रहे पेड़ व पत्थरों के कारण जंगल को जाने वाले लमखाका छितकुल ट्रैक पर जाने से वनकर्मी
आगे नहीं बढ़ पा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें