फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: भांग और पोस्त की खेती नहीं करने के लिए भरवाए जाएंगे शपथ पत्र

Thu, 03 Oct 2024 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए संबंधित विभाग मिलजुलकर कारगर कदम उठाएंगे। इसके लिए जन सहभागिता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही चिह्नित गांवों में भांग और पोस्त की खेती न करने के लिए शपथपत्र भी भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों के उत्पादन एवं तस्करी को रोकने के लिए समन्वित प्रयास किए जाने जरूरी है। उन्होंने भांग और अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए संबंधित क्षेत्रों को चिह्नित कर ऐसे इलाकाें में बुआई के दौर में ही निगरानी व जांच की कार्रवाई तेज करने की बात कही।
बैठक में एडीएम रजा अब्बास, डीएफओ डीपी बलूनी, एसडीएम भटवाड़ी बृजेश तिवारी, डुंडा नवाजिश खलीक, सीओ प्रशांत कुमार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी राहुल तोमर, सीएमओ डॉ.बीएस रावत, डीईओ शैलेंद्र अमोली, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास यशोदा बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें