उत्तरकाशी के देवलसारी मंदिर प्रांगण में भंडारदू कार्यक्र में तांदी नृत्य करती महिलाएं। संवाद
नौगांव (उत्तरकाशी)। रवांईघाटी के 65 गांव के आराध्य देवता रुद्रेश्वर महाराज रविवार को देवलसारी गांव स्थित मंदिर के गर्भगृह में वर्षभर के लिए विराजमान हो गए। अब वर्षभर श्रद्धालु देवलसारी गांव में आराध्य के दर्शन करेंगे। भंडारदू कार्यक्रम में दर्जाधारी राजकुमार और पूर्व विधायक मालचंद भी जमकर थिरके।
रविवार को आराध्य देव के दर्शन को उमड़े श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में देव डोली के साथ हारुल, रासो और तांदी नृत्य किया। देव डोली को ढोल बाजों के साथ नौगांव गांव से देवलसारी थान पहुंचाया गया, जहां दैनिक पूजा संपन्न होने पर गर्भगृह के लिए विदा किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष जयवीर परमार, सचिव विपिन रमोला, सोवेंद्र रावत, शंकर परमार, शशिमोहन राणा, जगदीश असवाल, राजेश रावत, देव माली अमित नौटियाल, पुजारी अनुज नौटियाल मौजूद थे। संवाद
उत्तरकाशी के देवलसारी मंदिर प्रांगण में भंडारदू कार्यक्र में तांदी नृत्य करती महिलाएं। संवाद