फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यात्रा रूटों पर तैनात होगी एसडीआरएफ और क्यूआरटी की अतिरिक्त टुकड़ियां

Sun, 15 Mar 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने किया यात्रा रूट का निरीक्षण
विज्ञापन

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए इस वर्ष एसडीआरएफ और क्यूआटी की यूनिटों को बढ़ाया जाएगा। आपदा के दृष्टिकोण से गंगोत्री यमुनोत्री रूट संवेदनशील है। इसलिए घटना और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा।
रविवार को एसपी कमलेश उपाध्याय ने गंगोत्री धाम यात्रा रूट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रमुख पड़ावों, पुलिस चौकियों, दुर्घटना संभावित और संवेदनशील स्थलों जायजा लेकर यात्रा और सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी। साथ ही पुलिस चौकियों, बैरियर्स, ड्यूटी प्वाइंट्स, पार्किग्स और हीना यात्री पंजीकरण केन्द्र में जवानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि स्नान घाटों, दुर्घटना प्रभावित व संवेदनशील स्थलों पर आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल, फायर, एसडीआरएफ व क्यूआरटी की तैनाती की जाएगी। साथ ही यात्रा से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। गंगोत्री में पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर आवास और भोजन व्यवस्था करने के कहा।
विज्ञापन

साथ ही धाम में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए मंदिर परिसर, यात्रा मार्ग एवं प्रमुख पड़ावों पर समय से सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसपी ने आर्मी के अधिकारियों और जापान के पर्यटकों से बातचीत कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया गया। इस मौके पर टीएसआई लक्ष्मण सिंह चुफाल, अपर उपनिरीक्षक सुनील तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें