फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों पर जांच के लिए बाहर भेजने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में 28 लाख की नवीनतम डिजिटल एक्सरे मशीन, टेक्नीशियन, रेडियोलॉजिस्ट भी तैनात फिर भी मरीजों को जांच निजी लैब में करवानी पड़ रही है। मरीज ने स्वास्थ्य कर्मियों पर मशीन खराब होने की बात कह कर उन्हें एक्सरे के लिए बाहर भेजने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डुंडा विकासखंड के बौन गांव की जलमा देवी बीते 16 सितंबर को जिला चिकित्सालय गई थी। जलमा देवी के दामाद अनुज शाह ने बताया कि डाक्टरों ने लीवर में दिक्कत होने की बात कह कर मरीज को भर्ती कर दिया। 20 सितंबर को स्वास्थ्य कार्ड बनने पर वह जलमा देवी को एक्सरे के लिए ले गए, लेकिन वहां मौजूद कर्मी ने बताया कि मशीन खराब है। इसलिए बाहर से कराना होगा। तब उन्होंने बाहर निजी लैब से 300 रुपये में एक्सरे करवाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके अलावा मरीज की थायरॉयड जांच भी बाहर से कराई गई है। मरीज के तीमारदारों से अधिकांश दवाइयां बाहर से मंगाई जा रही है।
सीएमएस एसडी सकलानी का कहना है कि अस्पताल में नवीनतम तकनीक की डिजिटल एक्सरे मशीन है, जो ठीक है। यदि मरीज का एक्सरे बाहर से कराया जा रहा है, तो इसकी जांच की जाएगी। सीएमओ डा. केएस चौहान का कहना है कि यदि बाहर से एक्सरे कराया जा रहा है, तो गलत है। मामले में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें