आम आदमी पार्टी (आप) ने देवस्थानम बोर्ड के विरोध में कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान देवस्थानम के विरोध में नारेबाजी और जनगीत गाकर सरकार से देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग करने की मांग की गई।
बुुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरने बैठे आप कार्यकर्ताओं ने देवस्थानम बोर्ड के विरोध में नारेबाजी की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा चौहान ने कहा कि चारधाम के तीर्थ पुरोहितों व हक हकूकधारियों की सहमति के बिना ही देवस्थानम रूपी काला कानून थोपा गया है। अब कांग्रेस और बीजेपी सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र बुटोला ने सरकार से प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा से पूर्व देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग की। संगठन मंत्री दिनेश सेमवाल ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के विरोध में प्रदेश की सभी 70 विधानसभा में धरना चल रहा है। देवस्थानम बोर्ड भंग नहीं हुआ तो जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने में प्रेम सिंह, दीपेंद्र पंवार, बलबीर सिंह, ममता रावत, प्रदीप, तमन, विनीत भट्ट, नवीन, प्रभा, गबर आदि मौजूद रहे। संवाद