आप पार्टी से मुख्यमंत्री के चेहरे कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल के हर व्यापारी मेरा संदेश अभियान की शुरुआत कार्यकर्ताओं ने गंगोत्री विधान सभा सीट से की। इस दौरान शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सोमवार को अभियान की शुरुआत के दौरान आप नेत्री पुष्पा चौहान ने कहा कि व्यापारी को सुरक्षा प्रदान करना, करों का सरलीकरण सहित कई अन्य सुविधाएं व्यापारियों को प्रदान करना उनकी पार्टी की प्राथमिकता में शामिल है। अभियान के दौरान शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी मुनेंद्र मटूड़ा व हरिचंद को सम्मानित किया गया।