फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पुरोला में किसानों छात्राओं के बीच हुआ ज्ञान संवाद

Tue, 23 Dec 2025 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। किसान दिवस पर इंडो डच हॉर्टीकल्चर टेक्नोलॉजी की ओर से पुरोला केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रगतिशील किसानों ने छात्राओं के साथ सेब बागवानी और पहाड़ी कृषि पद्धति व वर्षाें के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में पुरोला और नौगांव क्षेत्र के 20 प्रतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पुरोला केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सीईओ एवं संस्थापक सुधीर चड्ढा ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि समाज के मार्गदर्शक भी है। उन्नति एप्पल परियोजना के माध्यम से इंडो डच पहाड़ी किसानों को पौध, तकनीकी सहयोग देकर कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है। किसान दिवस हमें यह स्मरण कराता है।
किसानों का अनुभव ही भविष्य की कृषि की सबसे मजबूत नींव है। इस दौरान किसानों ने छात्राओं को बादाम और अखरोट का पौधा दिये। इस मौके पर संजय तिवारी, सूर्यपाल राणा, शालिग्राम नौटियाल, विद्या दत्त, जगमोहन कैड़ा, राजेंद्र कंडारी, अमीन सिंह, विजय जोशी, हरिओम पाल, मुलायम नेगी, जगमोहन रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें