फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर टूरिज्म की संभावनाएं तलाशने में जुटा निम

Tue, 18 Nov 2014 05:31 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। विंटर टूरिज्म की संभावनाएं तलाशने के उद्देश्य से निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने जिले की ट्रैकिंग एवं होटल एसोसिएशन के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में व्यवसायियों ने बताया कि वन विभाग ने 15 नवंबर से गंगोत्री से आगे आवाजाही बंद कर दी है, जिससे देशी-विदेशी पर्यटकों को मायूस लौटना पड़ रहा है। सर्दियों में शीतकालीन पड़ावों पर भोजन एवं ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था की जरूरत है। कर्नल कोठियाल ने कहा कि अपर सचिव पर्यटन ने विंटर टूरिज्म की संभावनाओं पर सुझाव मांगे हैं। बर्फबारी के दौरान निम प्रशिक्षित युवाओं की टीम के साथ हिमालयी ट्रैक पर सुरक्षा मानक प्रदान करने के लिए तैयार है। इस मौके पर ट्रैकिंग एसोसिएशन के जयेंद्र राणा, विश्वेश्वर सेमवाल, मान सिंह पंवार, विनोद पंवार, सुमन, महेंद्र, होटल एसोसिएशन के शैलेंद्र मटूड़ा, दिपेंद्र पंवार, केसी कुड़ियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें