फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-मैक्स की भिड़ंत, नौ घायल

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। लंबगांव मोटर मार्ग पर रसोई गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और मैक्स की भिड़ंत हो गई, जिसमें चालक सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों में चालक को छोड़कर शेष सभी भुवनेश्वरी महिला आश्रम के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर मैक्स अंजनीसैण टिहरी से उत्तरकाशी आ रही थी। चौंरगीखाल के पास उत्तरकाशी से धौंतरी की ओर जा रहे रसोई गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई, जिसमें मैक्स में सवार गंगेश्वरी राणा निवासी भेला टिपरी, सुनीता बिष्ट जोशियाड़ा, आशा गुसाईं निवासी कोटी लदाड़ी, बुद्धि लाल निवासी रैथल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि मीना नौटियाल निवासी थलन, भूपेंद्र बड़ोनी निवासी अंजनीसैण टिहरी, अवतार सिंह निवासी बगसारी धनारी, कमला मराठा निवासी सिरोर तथा चालक सूरजमणी नौटियाल को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें