उत्तरकाशी। कौथिग-2014 के तहत आयोजित गीत एवं लोकगीत स्पर्धा में जिलेभर से अलग-अलग आयु वर्ग के 20 युवक-युवतियां का सेमीफाइनल के लिए चयन हुआ है।
रविवार को सुमन सभागार में अखिल गढ़वाल सभा देहरादून की ओर से आयोजित स्पर्धा का शुभारंभ संसदीय सचिव विजयपाल सजवाण एवं पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा ने किया। उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति को संजोए रखने के लिए इस तरह के आयोजन को जरूरी बताया। स्पर्धा की मुख्य संयोजिका गायिका संगीता ढौंडियाल ने बताया कि किसी भी क्षेत्र की पहचान उसकी संस्कृति होती है, लेकिन उत्तराखंडवासी आज अपनी संस्कृति भूलते जा रहे हैं। स्थानीय संयोजक गायक ओम बधानी ने बताया कि चयनित कलाकार एक-दो नवंबर को देहरादून में होने वाली सेमीफाइनल स्पर्धा में शामिल होंगे। इसके बाद 16 नवंबर को फाइनल स्पर्धा होगी। इस मौके पर गढ़वाल सभा के सचिव अजय जोशी, संवेदना समूह के अध्यक्ष जय प्रकाश नौटियाल, सुरेंद्र पुरी, अजय नौटियाल, प्रदीप, राजेश जोशी आदि मौजूद रहे।
इनका हुआ चयन
अर्जुन विश्वकर्मा, सूरज डबराल, सिमरन, अमन भट्ट, सुधांशू भट्ट, ज्ञानचंद रमोला, पुलम सिंह पंवार, कुलदीप उनियाल, अनूप सेमवाल, टाइगर भट्ट, शोभा उनियाल, दामोदर चमोली, प्रदीप डिमरी, सरिता, ज्योति, मनीष राणा, शुभम, संजय पंवार, सोनाली बिष्ट एवं असिता जगूड़ी।