फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश भाई को मिला ग्लोबल ग्रीन्स नदी मित्र सम्मान

Wed, 30 Jul 2014 05:31 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। इलाहाबाद उत्तरप्रदेश में गंगा रक्षा के विख्यात संस्था ग्लोबल ग्रीन्स ने नदी बचाओ अभियान से जुड़े सुरेश भाई को ग्लोबल ग्रीन्स नदी मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीते 26 जुलाई को इलाहाबाद स्थित उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में गंगा के संदर्भ में जलवायु परिवर्तन की चुनौती एवं समाधान विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें हिमालय पर्यावरण शिक्षा संस्थान के प्रमुख सुरेश भाई को ग्लोबल ग्रीन्स नदी मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ग्लोबल ग्रीन्स के संयोजक मनोज श्रीवास्तव एवं ऑल इंडिया वुमेन कांफ्रेंस की अध्यक्ष जमनोत्री गुप्ता ने नदी बचाओ अभियान में सुरेश भाई के प्रयासों की सराहना की। सेमिनार में सुरेश भाई ने कहा कि गंगा को बचाने के लिए हिमालय का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने अलग हिमालय नीति की पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें