फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब दुरुस्त होगी खरसाली को जोड़ने वाली सड़क

Sun, 01 Dec 2013 05:43 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। यमुना के मायके खरसाली गांव की सड़क दुरुस्त न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे गांव के दर्जनभर भवनों के साथ ही यमुना के निर्माणाधीन मंदिर को भी भू-धंसाव का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

खरसाली गांव को जोड़ने वाली सड़क जून माह की आपदा से कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। खरसाली गांव के नीचे भी भू-धंसाव से सड़क बंद है। पांच माह से अधिक समय बीतने के बाद भी अभी तक सड़क दुरुस्त नहीं की गई। इससे जहां ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं, वहीं भू-धंसाव से खरसाली गांव के एक दर्जन भवनों के साथ यमुना के निर्माणाधीन मंदिर को भी खतरा बना हुआ है। गांव के प्यारेलाल उनियाल, रामस्वरूप उनियाल ने लोनिवि से शीघ्र सड़क को दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने खतरे की जद में आए भवनों का प्रतिकर भुगतान करने की भी मांग की।
विज्ञापन

-------------------
सड़क को दुरुस्त करने के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। बजट मिलने के बाद ही सड़क को दुरुस्त कर प्रभावितों को प्रतिकर दिया जाएगा।
--------हरीश कुमार शर्मा, ईई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें