फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने लगाया पत्नी को बेचने का आरोप

Sun, 01 Dec 2013 05:43 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। जिले के नौगांव प्रखंड में एक विवाहिता को बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पति ने पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न पर महिला आयोग से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

महिला के पति का कहना है कि वह हिमाचल प्रदेश में सेब बागानों में मजदूरी करता है। बीते माह उसकी पत्नी अपने मायकेगई थी। वहां एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी को बिजनौर में किसी को बेच दिया। उसने नौगांव पुलिस चौकी में तहरीर दी तो पुलिस उसे बिजनौर ले गई और डरा धमका कर मामला रफा दफा कर दिया। अब उसने महिला आयोग से कार्रवाई की गुहार लगाई है। दूसरी ओर, पुलिस अधीक्षक जगत राम जोशी ने कहा कि फिलहाल ये मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। पीड़ित पक्ष द्वारा भेजे गए पत्र का अध्ययन करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। यदि इस मामले में पुलिस कर्मियों ने लापरवाही बरती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें