फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकिंग के लिए 50 किमी की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य बनने के दो दशक बाद विकास खंड नौगांव के धारी कलोगी क्षेत्र में बैंक की शाखा नहीं खुल पाई है, जिससे लोग बैंकिंग सुविधा के लिए 50 किमी दूर जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियां सत्ता में रहते हुए दो-दो कार्यकाल पूरा कर चुकी है, लेकिन कोई भी पार्टी लोगों की इस पुरानी मांग को पूरा नहीं कर पाई। क्षेत्र के लोग बड़ी मात्रा में सेब, टमाटर, फ्रेेंचबीन, आलू, नासपाती आदि नकदी फसलों का उत्पादन करते हैं। इससे मिलने वाली पूंजी को जमा करने और मनरेगा के खेतों का संचालन करने के लिए भी 50 किमी दूर नौगांव आना पड़ रहा है। कई बार बैंक का कार्य समय पर नहीं निपटाता है, तो लोगों को होटल में कमरा ले कर अनावश्यक पैसा खर्च करना पड़ता है। बजलाड़ी गांव के जयेंद्र सिंह राणा, रमेश इंदवाण का कहना है कि राज्य बनने के दो दशक बाद भी हमारे क्षेत्र में बैंक की शाखा नहीं खुल पाई है। हम लगातार बैंक की मांग कर रहे हैं। शीघ्र महा पंचायत बुला कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें