फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अफसर समेत 23 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर बृहस्पतिवार को विकास भवन सहित तहसील स्तर के विभागों में सीडीओ व एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें दो जिलास्तरीय अधिकारियों समेत 23 अधिकारी-कर्मचारी गैर हाजिर मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर वेतन रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ गौरव कुमार ने सभी विभागों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें सहायक निदेशक डेयरी व जिला युवा कल्याण अधिकारी अनुपस्थित मिले। दोनों अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी के औचक निरीक्षण में पालिका में छह, सीएमओ कार्यालय में चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उधर, बड़कोट में एसडीएम चतर सिंह चौहान को पालिका व जल संस्थान में एक-एक कर्मचारी नहीं मिले। एसडीएम पुरोला सोहन सैनी के निरीक्षण में लोनिवि में दो, बीडीओ कार्यालय में दो जेई नहीं मिले। पीएमजीएसवाई कार्यालय में एक कंप्यूटर आपरेटर तो दो माह से अनुपस्थित चल रहा है। वहीं, बुधवार को डीएम के औचक निरीक्षण में कलक्ट्रेट में पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें