फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध शराब के जखीरे के साथ युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को 360 पव्वे और 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार रात को पुलिस ने महिडांडा मोटर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक कार को रोका तो इसमें शराब की बोतलें और कई पव्वे मिले। पुलिस ने शराब के साथ ज्ञानसू निवासी दीपक भट्ट को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन सीज कर दिया गया है। शराब पकड़ने वाली टीम में एसआई मनीषा नेगी, कांस्टेबल सुनील मैठाणी, मनीष कुमार एवं पुष्पराज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें