फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएस ने दिए बरसात में पनपने वाली बीमारियों से निपटने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। बरसात के सीजन में होने वाली बीमारियों की रोकथाम को लेकर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पीलिया, डायरिया, मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने को कहा।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने मानसून सीजन के साथ होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका और बाल विकास विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा। उन्होंने अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां और अन्य संसाधन रखने, बीमारी फैलने वाले संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां स्वच्छता अभियान चलाने, पेयजल की सैंपलिंग कर सभी जलस्रोतों, टंकियों, पेयजल लाइनों आदि की सफाई करने के निर्देश दिए। कूड़ादान व नालियों आदि में दवाओं का नियमित छिड़काव करने को भी कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने जनजागरुकता अभियान चलाकर लोगों को क्लोरीन की गोली व ओआरएस वितरित करने के भी आदेश दिए। इस मौके पर डीएम डा. आशीष चौहान, डिप्टी सीएमओ डा. सीएस रावत, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बीएस डोगरा, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें