फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाच्छादित हरकीदून पहुंचे वैलहम ब्वॉयज का दल

विज्ञापन
tour - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पुरोला (उत्तरकाशी)। वैलहम ब्वॉयज देहरादून के छात्रों ने हरकीदून पहुंचकर ट्रेकिंग के रोमांच का लुत्फ लिया। इस बार सर्दियों में भीषण बर्फबारी के चलते अभी तक कोई भी दल हरकीदून नहीं पहुंच पाया था। चार दिन के इस ट्रेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी पर्यटकों का स्वागत किया।
विज्ञापन

बीते 28 मार्च को वैलहम ब्वॉयज देहरादून के छह शिक्षक एवं 42 छात्रों का दल हरकीदून ट्रेकिंग के लिए यहां पहुंचा। स्थानीय ट्रेकिंग एजेंसी हरकीदून प्रोटेक्शन एंड माउंटेनियरिंग एसोसिएशन की मदद से दल हरकीदून की सफल ट्रेकिंग कर बीते रविवार को सकुशल लौट आया।
दल में शामिल शिक्षक अरुण शर्मा एवं एमडी जोशी ने बताया कि 28 मार्च को उनका दल सांकरी से तालुका होते हुए 11 किमी की ट्रेकिंग कर चिलूड़गाड पहुंचा। दल में शामिल छात्रों को कैपिंग एवं टेंट पिचिंग के गुर सिखाए गए। अगले दिन दल पांच किमी ट्रैक लांघ कर बिणाई पहुंचा। इससे आगे के ट्रेक पर भारी बर्फ जमा होने और सूरज की तपिश से एवलांच का खतरा होने के कारण दल ने 30 मार्च की तड़के दो बजे हरकीदून की ओर कदम बढ़ाए। बर्फ से ढके रास्तों को पार कर दल सुबह साढ़े सात बजे हरकीदून पहुंचा और यहां बीस मिनट ठहरकर बिणाई लौट आया। दल में शामिल शिक्षक लक्ष्मण भंडारी, मनोज बड़थ्वाल, जस्टिन बरोट, हरिओम तिवारी तथा स्कूल कैप्टन चिराग बंसल, राजवीर सिक्का, श्रेष्ठ तोपलीवाल, पवित कपूर, देवराज सिंघानिया, नमन कपूर, आर्य मिश्रा आदि छात्रों ने कहा कि यह ट्रेकिंग किसी पर्वतारोहण अभियान से कम नहीं थी। इस दौरान उन्हें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाने के साथ ही काफी कुछ सीखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें