फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की बायोपिक फिल्म की शूटिंग के लिए हर्षिल पहुंची कलाकारों की टीम

विज्ञापन
Film shoot - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म की शूटिंग के लिए बॉलीवुड कलाकारों की टीम हर्षिल पहुंच गई है। जहां आगामी दो दिन तक विभिन्न लोकेशन में फिल्म के कई अहम सीन शूट किए जाएंगे।
विज्ञापन

बॉलीवुड निर्देशक ओमंग कुमार पीएम नरेंद्र मोदी पर बायोपिक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें अभिनेता विवेक ओबराय द्वारा मुख्य किरदार निभाया जा रहा है। फिल्म में नरेंद्र मोदी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शकों के सामने उजागर किया जाएगा, जिसमें से कुछ अहम दृश्यों के फिल्मांकन के लिए हर्षिल, धराली, मुखबा आदि स्थानों को भी चुना गया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को फिल्म की पूरी यूनिट उत्तरकाशी पहुंची, जहां जिला प्रशासन से महत्वपूर्ण जानकारियां व संसाधन एकत्र करने के बाद सभी हर्षिल के रवाना हो गए। इस दौरान लोकल लाइन प्रोड्यूसर नितिन पुंडीर ने बताया कि फिल्म के निर्देशक, कैमरामैन व अन्य सदस्य पहले ही हर्षिल पहुंच चुके हैं, जबकि अभिनेता विवेक ओबराय व फिल्म में पंडित का किरदार निभा रहे उनके पिता सुरेश ओबराय कल (आज) हर्षिल पहुंचेंगे। दो दिन तक चलने वाली शूटिंग के दौरान मोदी के युवास्था में साधु बनने व लाल चौक में तिरंगा फहराने जैसे घटनाक्रमों का फिल्मांकन किया जाएगा। शूटिंग के दौरान जिले के कई रमणीक स्थलों व स्थानीय लोगों को भी दर्शाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी के साथ ही देहरादून के एफआरआई संस्थान व सेवलाकलां, ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट व शिव पुरी आदि स्थानों पर भी फिल्म की शूटिंग होनी है। एसडीएम देवेंद्र नेगी ने बताया कि फिल्म यूनिट को प्रशासन की तरफ से हरसंभव सहयोग मुहैया कराया जा रहा है।

अफसोस सीरियल की शूटिंग खत्म
उत्तरकाशी। अमृत कलश की खोज पर आधारित ‘अफसोस’ वेब सिरीज की शूटिंग पूरी हो गई है। हर्षिल, धराली व मुखबा क्षेत्र में बीते चार दिन तक शूटिंग करने के बाद कलाकारों की टीम मुंबई लौट गई है। सीरियल में अभिनय कर रहे टिहरी निवासी पवन राणा ने बताया कि वेब सिरीज की कहानी अमृत कलश की चोरी पर आधारित है, जिसके अनुसार कुछ साधु-संत सागर मंथन से निकले अमृत कलश को हर्षिल लेकर आते हैं। लेकिन मुंबई के कुछ अपराधी साधुओं की हत्या करके अमृत कलश को चुरा लेते हैं, जिसके बाद हर्षिल थाने का एक पुलिस अधिकारी पूरे मामले की गुत्थी सुलझाकर अपराधियों को सजा दिलाता है। अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित इस आठ एपिसोड के सीरियल का अमेजन वेबसाइट में प्रसारण किया जाएगा। उधर, शूटिंग के दौरान फिल्म यूनिट को सहयोग प्रदान करने वाले होटल कारोबारी संजय पंवार व महेश पंवार ने क्षेत्र में सीरियल व फिल्मों की शूटिंग होने पर हर्ष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें