फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

विज्ञापन
katha - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उत्तरकाशी। देव डोलियों की अगुवाई में मणिकर्णिका घाट तक भव्य गंगा जल कलश यात्रा के साथ जोशियाड़ा में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। व्यास पीठ से कथा वक्ता शिवराम भट्ट शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा का सार सुनाते हुए इसके पुण्य लाभ के बारे में बताया।
विज्ञापन

उक्रांद नेता विष्णुपाल रावत एवं होटल कारोबारी विजय बहादुर रावत ने बताया कि देव डोलियों के साथ ही हरि महाराज के ढोल ने भी गंगा स्नान किया। पहले दिन व्यास पीठ से कथा प्रवचन करते हुए कथा वक्ता शिवराम भट्ट शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा के सार के साथ इसका धार्मिक महत्व बताया। मंडपाचार्य कीर्ति प्रसाद भट्ट ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं। इस मौके पर धर्मेंद्र रावत, शैलेंद्र मटूड़ा, धन सिंह रावत, राजेंद्र रावत, महेंद्र रावत, सत्ये सिंह राणा, महावीर बिष्ट, उर्मिला रावत, जगदंबा रावत, अमिता रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें