उत्तरकाशी। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने जामक-कामर सड़क निमार्ण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।
शनिवार को गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने जामक में पीएमजीएसवाई द्वारा 6.75 करोड़ रुपये लागत से बनने वाली सड़क के काम का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि सिल्ला गांव तक सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है। स्याबा गांव के लिए सड़क निर्माण की निविदा प्रक्रिया चल रही है। पिलंग एवं जसपुर गांव की सड़क की प्रक्रिया भी गतिमान है। क्षेत्र के भुक्की और हुर्री गांव की सड़क को भी राज्य सरकार की ओर से स्वीकृति दे दी गई है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मंगला राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, सुधा गुप्ता, हरीश सेमवाल, सुरेश चौहान, हरीश डंगवाल आदि मौजूद रहे।