फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव एवं छात्रसंघ समारोह

विज्ञापन
festival - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण के साथ पीजी कालेज का छात्रसंघ समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि शामिल हुए विधायक गोपाल रावत ने छात्रसंघ के लिए आठ लाख और स्मारिका के लिए एक लाख की घोषणा करने के साथ ही शीघ्र बालिका छात्रावास निर्माण का भरोसा दिलाया। समारोह में लोक गायिका रेशमा शाह ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
शनिवार को पीजी कालेज के छात्रसंघ समारोह में मुख्य अतिथि विधायक गोपाल रावत ने कहा कि इस वर्ष महाविद्यालय की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से उच्च शिक्षा हासिल कर देश के विकास में योगदान की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समारोह में लोक गायिका रेशमा शाह ने रंगारंग प्रस्तुति दी। प्राचार्य डा. सुरेश चंद्र ममगाईं ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट के साथ ही वर्ष भर संचालित गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। संचालन डा. रुचि कुलश्रेष्ठ एवं डा. आकाशी मिश्रा ने किया। इस मौके पर सुधा गुप्ता, हरीश सेमवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य चौहान, महासचिव प्रह्लाद रावत, कविता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट प्रदर्शन छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
समारोह में बेस्ट एनसीसी कैडेट रजत कुमार एवं अंडर ऑफिसर आलोक रमोला, सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवी काजल सोनी एवं प्रवेश, बेस्ट रोवर्स-रेंजर्स मनीष नौटियाल एवं मोनिका पोखरियाल, मेधावी अरुणिमा भारद्वाज, स्वर्णिमा गर्ग, आरती चौहान, आकांक्षा तलवार, विनीता, मीनाक्षी रावत, मनोज एवं ऋतांशी पुंडीर को सम्मानित किया गया। इनके अलावा शास्त्रीय संगीत में अंबरीश, भाषण में रेणुका, काव्य पाठ में रीना, तत्क्षण भाषण में अंबरीश, वाद-विवाद में जगवीर एवं मनजीत रावत, पाश्चात्य संगीत में अरुणिमा भारद्वाज, सलाद सज्जा में वैशाली, पुष्प सज्जा में अंकिता, मेहंदी में शिवानी बिष्ट, निबंध में प्रतिमा रमोला, पेंटिंग में प्रणव, पोस्टर में मुकुल बडोनी, एकल गायन में अनुप्रिया एवं रंगोली में रामवीर एवं मुकुल बडोनी को पुरस्कृत किया गया। लोकगीत, लोकनृत्य एवं कव्वाली प्रतियोगिता में कला संकाय की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें