फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में सुधार के लिए अभिभावकों से संवाद करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार के उद्देश्य से मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को बच्चों के अभिभावकों से निरंतर संवाद करने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में शुक्रवार को बालिका इंटर कालेज की शिक्षिकाओं ने संपर्क अभियान चलाकर अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा और प्रगति पर चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने कहा कि बच्चों की शिक्षा दीक्षा में जितना योगदान शिक्षकों का है उतना ही अभिभावकों का भी है। इसलिए शिक्षकों और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद जरूरी है। बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य सीमा दत्ता कुटियाल ने बताया कि विद्यालय की शिक्षिकाओं ने संपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें