फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय दल आश्वस्त करें तो कर सकते हैं चुनाव लड़ने के निर्णय पर पुनर्विचार - संत गोपालमणि

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का मन बना चुके प्रख्यात संत गोपाल मणि ने अपने गृह जिले से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि गो और गंगा के मुद्दे पर अभी तक सरकारें प्रभावी नीति तक नहीं बना पाई हैं। इसी वजह से उन्होंने राजनीति में उतरकर अपने अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा यदि राष्ट्रीय दल का केंद्रीय नेतृत्व उन्हें ईमानदारी से उक्त मांगों को लेकर आश्वस्त करे और गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की बात अपने घोषणापत्र में शामिल करे तो वे चुनाव लड़ने के निर्णय पर पुनर्विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, गांवों में गोबर गैस प्लांट लगाकर इसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार देने आदि की मांग के लिए संत गोपाल मणि ने बीते दिनों टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। शुक्रवार को उन्होंने धराली, गाजणा, बाड़ागड्डी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, ब्रहमखाल आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस मौके पर गो क्रांति मंच के प्रदेश अध्यक्ष शूरवीर मटूड़ा, विकास, सीता शरण, राकेश सेमवाल, राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह पंवार और बुद्धि सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें