फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ में कैद गांवों की लोगों की बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। बीते दो दिन से जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जारी हिमपात से एक बार फिर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हाड़ कंपाने वाली ठंड ने जहां बर्फ की आगोश में कैद लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं, वहीं यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत जिले के एक दर्जन मोटर मार्गों पर यातायात अवरुद्ध है।
विज्ञापन

विगत 30 जनवरी की शाम से शुरू हुई बर्फबारी के कारण जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में यातायात, विद्युत, पेयजल आदि बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हो गई हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बर्फबारी के कारण मोरी ब्लॉक के पांच व पुरोला के तीन गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। उधर उपला टकनौर क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से आगे यातायात ठप है। प्रशासन भले ही यमुनोत्री हाईवे पर जानकीचट्टी तक यातायात बहाल होने के दावे कर रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और है। नारायणपुरी गांव के पूर्व प्रधान जगत सिंह रावत ने प्रशासन के दावों को गलत बताते हुए कहा कि हनुमानचट्टी से आगे अभी तक वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द यातायात बहाल करने की मांग की है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे के अलावा कमद-अयांरखाल, कुवां-कफनौल, पासा-पैंसर, सांकरी-तालुका, सांकरी-जखोल, नैटवाड़-दोणी आदि ऊंचाई वाली करीब एक दर्जन सड़कें भी बर्फ से पटी होने के कारण अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें