उत्तरकाशी। डुंडा प्रखंड के जखारी वल्ला से ओल्या तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के उपेक्षित रवैये से रोष है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मार्च तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जखारी वल्ला निवासी शिवानंद भट्ट ने बताया कि गांव के लोग वर्षों से जखारी वल्ला से ओल्या तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। तहसील मुख्यालय से सटे इस गांव के लोगों को सड़क के अभाव में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव से ओल्या तक सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। इस संबंध में शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से बार-बार मांग करने पर भी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मार्च माह तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।