फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए जिले के प्रभारी मंत्री एवं सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। उच्च शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत एवं टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने प्रशासन को नो पार्किंग में खड़े वाहनों को उठाने के लिए एक ‘टो’ ट्रक की सौगात दी। अब ट्रक की मदद से नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाने में आसानी होगी। डीएम डा.आशीष चौहान ने बताया कि ओएनजीसी के सीएसआर मद से यह वाहन खरीदा गया है। इसके बाद प्रभारी मंत्री और सांसद ने कलक्ट्रेट स्थित ऑडिटोरियम में उत्तरकाशी जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर तैयार कैलेंडर ‘अनवील उत्तरकाशी’ का विमोचन भी किया। इस कैलेंडर को जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों के खूबसूरत फोटो से सजाया गया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, जय पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत और सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां एवं कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने को कहा। पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। प्रभारी मंत्री ने बताया कि दो फरवरी को देहरादून में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बूथ लेबल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 11 फरवरी को समर्पण दिवस तथा 26 फरवरी को कमल दीपावली मनाई जाएगी। इस मौके पर जीएमवीएन के अध्यक्ष महावीर रांगड़, घनश्याम नौटियाल, हरीश डंगवाल, संदीप राणा, जयवीर चौहान, विजयपाल मखलोगा आदि मौजूद रहे। देहरादून लौटते समय उच्च शिक्षा मंत्री ने चिन्यालीसौड़ में राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण कर विज्ञान संकाय भवन का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें