फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग के एलआरपी को दो साल से नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। कृषि विभाग में लीड रिसोर्स पर्सन (एलआरपी) के पद पर दो साल से कार्य कर रहे कार्मिकों को अभी तक मानदेय भुगतान नहीं किए जाने से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन कार्मिकों ने डीएम को पत्र भेजकर मानदेय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

डीएम को लिखे पत्र में एलआरपी संगठन की चिन्यालीसौड़ शाखा के अध्यक्ष मदन लाल शाह ने बताया कि वर्ष 2016 में कृषि विभाग की ओर से एलआरपी नियुक्त किए गए थे। इनका काम गांवों से कृषि संबंधी सूचना एकत्र कर कृषि विभाग को देना व किसानों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित कराना है। साथ ही वे खेतों की मिट्टी का परीक्षण कराकर किसानों को उसमें कृषि के तौर तरीकों की जानकारी भी देते हैं। उन्होंने बताया कि बीते दो साल में उन्हें महज दो बार ही ढाई-ढाई हजार मानदेय भुगतान किया गया है। उन्होंने डीएम से मामले में कार्रवाई कर शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में अंबिका प्रसाद जगुड़ी, मुकेश प्रसाद, आशा राम, सुरेश, विनोद, आलोक सिंह, चक्रेश लाल, कृपाल चंद, आंचल, अजबीर, अश्विनी पाल, अनिरुद्ध, सतपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें