फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से वेतन नहीं मिलने से उपनल कर्मियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में उपनल के माध्यम से तैनात प्रयोगशाला एवं कार्यालय सहायकों को छह माह से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने शीघ्र वेतन भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न विद्यालयों में उपनल के माध्यम से प्रयोगशाला एवं कार्यालय सहायक तैनात किए गए हैं। इन पदों पर कार्य कर रहे विनोद राणा, महेंद्र रावत, वृंदावन गैरोला, रामेश्वर पंवार, दामोदर भट्ट, प्रवीण रमोला आदि ने बताया कि इन कर्मचारियों को बीते छह माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके समक्ष परिवार पालने की समस्या खड़ी हो गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने शीघ्र मानदेय भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें