फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पहाड़ पर पैर फिसलने से हुआ हादसा, छात्र समेत दो लोगों की नदी में डूबने से मौत

Wed, 26 Dec 2018 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी)/श्रीनगर
विज्ञापन
river death - फोटो : amarujala
विज्ञापन

उत्तरकाशी जिले के नौगांव और पौड़ी के श्रीनगर में नदी में डूबने से एक छात्र और एक विश्वविद्यालय कर्मी की मौत हो गई। उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लाक के अंतर्गत भाटिया गांव निवासी सुरेश राणा का बेटा हिमांशु (11 वर्ष) जागृति पब्लिक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था।

विज्ञापन


मंगलवार को छुट्टी होने से वह अपने साथियों के साथ यमुना नदी के किनारे मुलाणा के मैदान में खेल रहा था। तभी नदी के पास से पैर फिसलने से हिमांशु गहरे पानी में डूब गया। साथ खेल रहे बच्चे इस घटना से घबरा गए।

उन्होंने तत्काल पास में मौजूद लोगों को हादसे की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने गहरे पानी में डूबे हिमांशु को बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


गढ़वाल विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी की अलकनंदा में डूबने से मौत हो गई। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि स्वीत निवासी इंद्र सिंह के नदी में डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम ने राफ्ट और रस्सों की मदद से कर्मचारी को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक इंद्र सिंह की मौत हो चुकी थी। मृतक इंद्र सिंह (59 वर्ष) गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में डीएसडब्ल्यू कार्यालय में एमटीएस कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें