फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर पटारा गांव में प्राधिकरण के सचिव हेमंत सिंह की अध्यक्षता में बहुद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं और आवेदनों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने 80 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका निशुल्क उपचार किया। प्रधान प्रमोद भारती ने जंगली जानवरों से खेती को पहुंच रहे नुकसान की जानकारी देते हुए इसके समाधान की मांग की। बाल कल्याण समिति की ऋतु राणा ने बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के बारे में बताया। इस मौके पर अधिवक्ता देवेंद्र नेगी, कीर्ति प्रसाद भट्ट, जयप्रकाश नौटियाल, प्रवीण सिंह, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एचसी जोशी, सफरी लाल, बर्फिया लाल, दिनेश भट्ट, कुंदन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें